HUMAN DISCOVER SERVICES

Purchase official amazon sell product for this website ,Showcasing your products with beautiful photos and descriptions to get the user to the check out.

Offer

Responsive Ads Here

Pages

Tuesday, 3 November 2020

राजधानी वियना में टेररिस्ट अटैक, 7 की मौत; यहूदी धर्मस्थल के पास भी फायरिंग

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मंगलवार सुबह आतंकी हमला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 6 अलग-अलग लोकेशन्स पर फायरिंग हुई। ऑस्ट्रिया के होम मिनिस्टर कार्ल नेहमार के मुताबिक, घटना को आतंकी हमले के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

फायरिंग जारी
ऑस्ट्रिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ओआरएफ के मुताबिक, घटना सोमवार रात (भारतीय समय के अनुसार मंगलवार तड़के) हुई। अपडेट्स के मुताबिक, कुछ इलाकों में रुक-रुककर फायरिंग जारी थी। मारे जाने वाले लोगों के बारे में अभी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स और द गार्जियन ने इनकी संख्या 2 बताई है। वहीं, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने मरने वालों का आंकड़ा 7 बताया है। वियना पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मरने वालों की संख्या नहीं बताई है। पुलिस ने कहा- हालात काफी खराब हैं। कृपया किसी भी हालत में सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। मरने वालों में एक पुलिस अफसर भी शामिल है।

कौन हैं हमलावर?
अब तक इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई कि हमलावर कितने और कौन हैं। और क्या इनका संबंध फ्रांस में पिछले दिनों हुई घटना से है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा- हमले में एक अफसर मारा गया है। हम पूरी ताकत से उनका मुकाबला कर रहे हैं। एक हमलावर यहूदी धर्मस्थल सिनेगॉग के पास फायरिंग करता नजर आ रहा है। इसके चेहरे पर मास्क है। विएना में यहूदी समुदाय के नेता ओस्कर ड्यूटेक ने कहा- हम यह नहीं कह सकते कि हमला किसने किया और क्या हमारा धर्मस्थल ही निशाने पर था।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो
वियना में आतंकी हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ में हमलावर भी दिखाई दे रहा है। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। यहां सोमवार रात से ही महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया जाने वाला था। वियना के चांसलर ने कहा- हमारा शांत शहर दहशत में है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Vienna terrorist attack Austria | Vienna terrorist attack several dead after shooting in Austria updates.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ekTGif
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.