देश में कोरोना के आंकड़ों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। एक हफ्ते बाद फिर एक बार नए केस का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। बुधवार को 50 हजार 465 मरीज मिले। इससे पहले 28 अक्टूबर को 50 हजार 188 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 704 रहा। बीते 15 दिनों में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले 21 अक्टूबर को 701 संक्रमितों की मौत हुई थी।
15 दिन बाद एक दिन में 700 से ज्यादा मौतें
| राज्य | 4 नवंबर को हुईं मौत |
| महाराष्ट्र | 300 |
| पश्चिम बंगाल | 55 |
| दिल्ली | 51 |
| कर्नाटक | 34 |
| तमिलनाडु | 30 |
देश में अब तक 83 लाख 63 हजार 412 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 77 लाख 10 हजार 630 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी से अब तक 1 लाख 24 हजार 354 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब 5 लाख 25 हजार 397 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में अब तक 11.39 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़कर अब 81 हजार 883 हो गया है। अच्छी बात है कि देश में अब 25 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां इतनी ही आबादी में इससे भी ज्यादा लोगों की जांच हो रही है। इनमें 3 राज्य ऐसे हैं जहां हर 10 लाख की आबादी में दो लाख से ज्यादा, 11 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा और 11 राज्यों में 81 हजार 883 से एक लाख तक टेस्टिंग हो रही है।
11 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े
केरल, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, चंडीगढ़ और लद्दाख में बुधवार को एक्टिव केस में इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 1003, दिल्ली में 994, तेलंगाना में 358 और केरल में 282 एक्टिव केस बढ़े।
कोरोना अपडेट्स
- 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हर 10 लाख की आबादी में 90 से कम मौतें हो रहीं हैं। ये आंकड़े नेशनल एवरेज से भी कम हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान भी शामिल हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डेथ रेट 1.57% से घटकर 1.49% रह गया है। अब तक 92.9% लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। 6.42% मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह मान लिया है कि देश की राजधानी में अब कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस में तेजी आई है। इसे हम कोरोना की तीसरी लहर कह सकते हैं।
- महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके मुताबिक, 5 नवंबर से राज्य में 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स खुल सकेंगे। हालांकि कंटेनमेंट जोन में आने वाले सभी हॉल फिलहाल बंद ही रहेंगे।
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 74 हजार 91 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 707 नए संक्रमित मिले। 884 लोग रिकवर हुए और 13 की मौत हो गई। अभी 7854 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 1 लाख 63 हजार 250 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2987 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
राज्य में बुधवार को 1770 लोग संक्रमित पाए गए। 1823 लोग रिकवर हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 3 हजार 990 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 हजार 323 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 85 हजार 722 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1945 लोग जान गंवा चुके हैं।
3. बिहार
राज्य में टेस्टिंग का आंकड़ा 1.1 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इनमें 2 लाख 19 हजार 505 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 541 नए मरीज मिले। अभी 6560 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी 2 लाख 11 हजार 831 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1113 लोगों की मौत हो चुकी है।
4. महाराष्ट्र
बुधवार को लंबे समय बाद राज्य में मौत का ग्राफ अचानक बढ़ गया। 24 घंटे के अंदर 300 लोगों ने जान गंवा दी। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 44 हजार 548 हो गया है। बुधवार को 5505 नए केस मिले। अब तक 16 लाख 98 हजार 198 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 12 हजार 912 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 15 लाख 40 हजार 5 लोग ठीक हो चुके हैं।
5. उत्तरप्रदेश
बुधवार को प्रदेश में 2167 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 2014 लोग रिकवर हुए। 15 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक 4 लाख 89 हजार 502 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22 हजार 676 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 59 हजार 722 लोग ठीक हो चुके हैं। 7104 मरीज जान गंवा चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/369z09i
via IFTTT
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.