HUMAN DISCOVER SERVICES

Purchase official amazon sell product for this website ,Showcasing your products with beautiful photos and descriptions to get the user to the check out.

Offer

Responsive Ads Here

Pages

Sunday, 1 March 2020

होली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता हुआ, बगैर सब्सिडी वाला सिलेंडर के दाम में 53 रुपए की कटौती

नई दिल्ली. होली के त्यौहार से पहलेसरकार ने महंगाई की मार झेल रही जनता को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें कम कर थोड़ी राहत दी है। आज यानी एक मार्च से बगैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 53 रुपए सस्ता हो गया है। अब दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 805 रुपए और मुंबई में 776 रुपए में मिलेगा। पिछले साल अगस्त के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें में कमी आई। इससे पहले 6 महीने में इसकी कीमतों में 6 बार इजाफा हुआ है।

इंडियन ऑयल के मुताबिक, रविवार को लागू हुई नई कीमतों के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर का दाम 53 रुपए कम हो गया है। अब दिल्ली के लोगों को इसके लिए 805 रुपए जबकि मुंबई के लोगों को 776 रुपए चुकाने होंगे।

1 मार्च से महानगरों में गैस सिलेंडर की कीमत

शहर पुरानी कीमत नई कीमत
दिल्ली 805 रु. 858रु.
मुंबई 776रु. 829रु.
कोलकाता 839रु. 896रु.
चेन्नई 826रु. 881रु.

सालाना 12 सिलेंडर परसब्सिडीदेती है सरकार

वर्तमान में केंद्र सरकार हर साल 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। 12 से ज्यादा सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को पूरी कीमत चुकानी होती है। गैस सिलेंडर की कीमते अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम के आधार पर तय की जाती हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पिछले 6 महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में पहली बार कटौती हुई है।


from Dainik Bhaskar /national/news/lpggas-cylinderlpg-cylinder-price-todaygas-cylinder-rate-todaylatest-news-and-updates-126880714.html
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.