HUMAN DISCOVER SERVICES

Purchase official amazon sell product for this website ,Showcasing your products with beautiful photos and descriptions to get the user to the check out.

Offer

Responsive Ads Here

Pages

Friday, 28 February 2020

499 साल बाद होली पर गुरु धनु में और शनि मकर राशि में रहेगा, 1521 में इस योग में होली मनाई गई थी

भोपाल. 9 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होगा और मंगलवार 10 मार्च को होली खेली जाएगी। सोमवार को होलिका दहन होना शुभ संयोग है। लेकिन, इस साल इससे भी बड़ा एक संयोग है, जो 499 साल के बाद बन रहा है। इस साल होली पर गुरु और शनि का विशेष योग बन रहा है। ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहेंगे। मार्च के अंत में ही गुरु भी अपनी राशि धनु से निकल कर शनि के साथ मकर राशि में आ जाएगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 9 मार्च को गुरु अपनी धनु राशि में और शनि भी अपनी ही राशि मकर में रहेगा। इससे पहले इन दोनों ग्रहों का ऐसा योग 3 मार्च 1521 को बना था, तब भी ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में ही थे। होली पर शुक्र मेष राशि में, मंगल और केतु धनु राशि में, राहु मिथुन में, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, चंद्र सिंह में रहेगा। ग्रहों के इन योगों में होली आने से ये शुभ फल देने वाली रहेगी। इस प्रकार का यह योग देश में शांति स्थापित करवाने में सफल होगा। व्यापार के लिए हितकारी रहेगा और लोगों में टकराव समाप्त होगा। हर साल जब सूर्य कुंभ राशि में और चंद्र सिंह राशि में होता है, तब होली मनाई जाती है।

3 मार्च से शुरू होगा होलाष्टक

होली से पहले मंगलवार, 3 मार्च से होलाष्टक शुरू होगा। हिन्दी पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है। होलाष्टक में सभी तरह के शुभ कर्म वर्जित रहते हैं। इन दिनों में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है।

होली की कथा

होली की कथा भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की बहन होलिका से जुड़ी है। कथा के अनुसार प्राचीन समय में हिरण्यकश्यप असुरों का राजा था। वह भगवान विष्णु को अपना शत्रु मानता था। उसका पुत्र प्रह्लाद श्रीहरि का परम भक्त था। इस बात से हिरण्यकश्यप बहुत नाराज रहता था। उसने कई बार प्रह्लाद को मारने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उसकी बहन होलिका को वरदान मिला था कि वह आग में नहीं जलेगी। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर हिरण्यकश्यप ने लकड़ियों की शय्या बनाकर होलिका की गोद में प्रह्लाद को बैठा दिया और आग लगा दी। इस आग में विष्णु कृपा से प्रह्लाद तो बच गया, लेकिन होलिका जल गई। तभी से हर साल इसी तिथि पर होलिका दहन किया जाता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Holi 2020 Rashifal | Holi 2020 Durlabh Shubh Yog Muhurat, Holika Dahan Date Kab Hai: Planets and Zodiac Signs, (Shani Grah) Saturn Transit March 2020 in Capricorn Makar Rashi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32xkN3X
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.